फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गेट के पास खोल दी शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल गेट के सामने खोली शराब की दुकान
विज्ञापन

छात्राएं भी पढ़ती हैं, आने-जाने में होती है परेशानी
कोतवाली स्थित केसर विद्यापीठ कॉलेज का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कोतवाली क्षेत्र में चौक स्थित केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के गेट के सामने शराब की दुकान खुलने से लोगों में आक्रोश है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। मांग की गई है कि शराब की दुकान कहीं और स्थानांतरित की जाए।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक केसर विद्यापीठ कॉलेज की स्थापना 1912 में हुई थी। यहां छात्रों के साथ ही छात्राएं भी पढ़ती हैं। बीते एक अप्रैल को स्कूल गेट के ठीक सामने शराब की दुकान खोल दी गई। आरोप है कि यहां शराबियों का जमावड़ा लगता है और इससे छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय प्रबंधन की मानें तो इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया। मांग उठाई गई कि शराब की दुकान अन्यत्र स्थानांतरित की जाए। हालांकि कोई सुनवाई नहीं हुुई। प्रधानाचार्य संदीप सिंह राठौर ने बताया कि शराब की दुकान खोलने से विद्यालय गेट पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। ऐसे में इससे छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें