मौसम बना बाधा, नहीं आ पाए सिद्धार्थ
इलाहाबाद। खराब मौसम की वजह से सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मंगलवार को इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सके। सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि वे सोमवार की शाम मेरठ में थे। इसके बाद वे देर रात दिल्ली पहुंच गए थे। ताकि सुबह की फ्लाइट से वे वाराणसी पहुंच सके और वहां से सड़क मार्ग द्वारा इलाहाबाद आकर शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर सके। बताया कि सुबह बारिश की वजह से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट काफी लेट हो गई। ऐसे में वाराणसी आने के बाद वे समय से इलाहाबाद नहीं पहुंच सकते थे। इसी वजह से इलाहाबाद आने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा और दोपहर बाद वे लखनऊ पहुंच गए। उधर सिद्धार्थ नाथ के इलाहाबाद न पहुंचने को लेकर उनकी नाराजगी की चर्चा शपथ ग्रहण समारोह में चर्चा का केंद्र रही।
000000000000000000
हेलीपैड पर केशव का भाजपाइयों ने किया स्वागत
इलाहाबाद। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड पर भाजपाइयों ने जारेदार स्वागत किया। यहां पार्टी नेताओं ने केशव मौर्य को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान वहां जुलूस की शक्ल में केशव समर्थकों ने अपने वाहन उनके काफिले में शामिल कर लिए। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद केशव को काफी संख्या में भाजपाई हैलीपैड भी छोड़ने गए। इस दौरान भाजपा नेता सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, रवि केसरवानी, श्याम चंद्र हेला आदि मौजूद रहे।
000000000000000000000
भगवा मंच पर छाए रहे भाजपाई
इलाहाबाद। मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी और नगर निगम के पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के भगवा मंच पर भाजपाई छाए रहे। मंच से भाजपाइयों ने कई दफे जय श्री राम का उद्घोष किया। डिप्टी सीएम केशव जैसे ही समारोह स्थल पर पहुंचे वहां जयश्री राम के उद्घोष और तेज हो गया। यहां वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए गए। इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर मुरारी लाल अग्रवाल, डा. बीबी अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, विधायक हषवर्धन बाजपेयी, नीलम करवरिया, डा. एलएस ओझा, योगेश गोयल, अरुण अग्रवाल, देवेंद्र नाथ मिश्र, पवन श्रीवास्तव, दीपक पटेल, डा. कमला सिंह, नवरत्न कात्याल आदि मौजूद रहे।