फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के स्कूल की हालत दयनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के गोद लिए स्कूल का हाल बेहाल
विज्ञापन

बाउंड्री और गेट नहीं होने से स्कूल के शौचालय का उपयोग कर रहे ग्रामीण
प्रधानाध्यापक की शिकायत के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान
करारी (ब्यूरो)। बीआरसी मंझनपुर के अगियौना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का हाल बेहाल है। सदर विधायक द्वारा स्कूल को गोद लिए जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। स्कूल में बाउंड्री व गेट नहीं होने से गांव के बच्चे स्कूल के शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। इससे स्कूल शौचालय गंदगी से बजबजा रहा है। जिम्मेदार हैं कि वे स्कूल की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अगियौना गांव के प्राथमिक विद्यालय को सदर विधायक लाल बहादुर ने गोद ले रखा है। इसके बाद भी स्कूल के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। विद्यालय में बाउंड्रीवाल व गेट न होने की वजह से परिसर में आवारा पशुओं का झुंड पहुंचता रहता है। यहां तक तो ठीक है। विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों के लिए बनवाया गया शौचालय भी ग्रामीणों की मनमानी का शिकार है। गेट व बाउंड्री न होने की वजह से गांव के लोग स्कूल शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। इससे शौचालय गंदगी से बजबजा रहा है। प्रधानाध्यापक प्रेमलता का कहना है कि मामले की शिकायत दो माह पूर्व सदर विधायक व बीएसए, एबीएसए से की जा चुकी है। बावजूद इसके स्कूल की चहारदीवारी नहीं बनवाई जा रही है। अब सवाल उठता है कि जब सदर विधायक के गोद लिए स्कूल का यह हाल यह है तो जिले के अन्य प्राथमिक स्कूलों के हालात कैसे होंगे? इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें