फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीआईजी समेत 11 पुलिस अफसर, कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को नोडल अफसर महाकुंंभ डीआईजी डॉ. अजयपाल शर्मा समेत जनपद में नियुक्त कुल 11 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

इस दौरान एमआरएस स्कूल एंड काॅलेज झूंसी, आर्यन डांस एकेडमी, एनजे पब्लिक स्कूल, अखंड हिंद फौज प्रयागराज और पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस परिवार के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही डॉ. अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त को पुलिस महानिदेशक, उप्र का प्रशंसा चिह्न (स्वर्ण), मनोज कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त को पुलिस महानिदेशक, उप्र प्रशंसा चिह्न (रजत) व विनोद कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम को गृह मंत्रालय भारत सरकार का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

इसी तरह आठ अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराते हुए मानप्रणाम ग्रहण किया। निरीक्षण वाहन पर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची के साथ परेड का निरीक्षण भी किया। परेड में 18 टोलियां शामिल रहीं।
एसआई वंदना सिंह के नेतृत्व में शामिल महिला टोली ने प्रथम, दिलावर खां के नेतृत्व वाली पीएसी टोली ने द्वितीय व धर्मराज यादव के नेतृत्व वाली यातायात पुलिस टोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एयर वाइस मार्शल अनूप कपूर, एयरफोर्स स्टेशन बमरौली व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें