पेचकस से मारा गया था रंजन को, दोस्त समेत तीनों आरोपियों को जेल
प्रयागराज। सिविल लाइंस के मिंटो रोड पर रहने वाले रंजन को पेचकस से मारा गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रंजन के दोस्त अनुराग यादव समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिंटो रोड के रहने वाले रंजन की संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोस में रहने वाले दोस्त अनुराग यादव के घर में मौत हो गई थी। 28 फरवरी को अनुराग रंजन को लेकर अपने घर गया था। बाद में उसने फोन कर बताया कि रंजन बेहोश पड़ा है। घरवाली पहुंचे तो रंजन की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत किसी नुकीली चीज से हुई है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने अनुराग, अशोक और नीरज को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों के पास से वह पेचकस बरामद हो गया जिससे हत्या की गई थी। तीनों ने रुपयों के विवाद में रंजन की हत्या की थी। उन्हें आज ही जेल भेज दिया गया। संवाद