फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महामंडलेश्वरों ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांई मां संग सैकड़ों विदेशी
विज्ञापन

भक्त बोले, ‘जय महादेव’
0 सनातन धर्म के प्रति बढ़ रही विदेशियों में ललक
कुंभनगर। सनातन धर्म के प्रति विदेशियों में भी तेजी से ललक बढ़ रही है, यह तीसरे शाही स्नानपर्व वसंत पंचमी पर स्पष्ट दिखा। जगद्गुरु सांई मां ने सैकड़ों विदेशी भक्तों के साथ वसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगायी। पारंपरिक भारतीय परिधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डेढ़ सौ अधिक विदेशी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के साथ ही गंगा गीत भी सुनाया।
सनातन धर्म का आकर्षण और गंगा मइया के प्रति आस्था का रंग उन्हें सात समंदर पार से खींच लाया है। सांई मां के साथ आए विदेशी भक्तों ने न केवल वैदिक मंत्रोच्चार किया बल्कि भजन व प्रार्थना में भी शामिल हुए। रविवार को कुंभनगरी के सेक्टर 14 स्थित शक्तिधाम शिविर में मौजूद अमेरिका, बेल्जियम, इजराइल, जापान, फ्रांस, कनाडा, आयरलैंड आदि देशों से आए सैकड़ों विदेशी भक्तों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विदेशी महामंडलेश्वर रहे आकर्षण का केन्द्र
कुंभनगर। वसंत पंचमी पर अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के साथ पहुंचे शक्तिधाम के नए बने विदेशी महामंडलेश्वर शाही स्नान के खास आकर्षण रहे। पहली बार महामंडलेश्वर के तौर पर शाही स्नान में पहुंचना स्वामी परमेश्वरानंद, श्री देवी ब्रह्मचारी राजेश्वरी दासी ब्रह्मचारी, ललिता श्री दासी ब्रह्मचारी, दयानंद ब्रह्मचारी, त्यागानंद दास ब्रह्मचारी, अनंतानंद दास ब्रह्मचारी. जयेन्द्र दास ब्रह्मचारी जीवानंद दास ब्रह्मचारी के लिए खास रहा। डुबकी के बाद सभी संतों ने संत सामाज का आभार जताया। साथ ही कहा, संगम स्नान के बाद नई ऊर्जा मिली है। वहीं पायलट बाबा की शिष्या मां आनंद लीला, मां कविता माता आदि के साथ बड़ी संख्या में डुबकी लगाने विदेशी शिष्य पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें