फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: बहन को
विज्ञापन

पीट-पीटकर मार डाला
- प्रेमी को भी पीटकर किया लहूलुहान, गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (प्रतापगढ़)। झूठी शान की खातिर एक युवक ने अपनी बहन को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, विरोध करने पर उसने अपने पिता को भी पीटा। उसने इससे पहले बहन के प्रेमी को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिसे गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर किया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली के राजगढ़ के पूरे तिगुनाइत निवासी रामकिशोर की बेटी अनीता (27) के मौसी की ननद के बेटे जीतेंद्र उर्फ मुन्ना निवासी सरायवीरभद्र से प्रेम संबंध था। अशोक यह पसंद नहीं था। बुधवार दोपहर जितेंद्र उर्फ मुन्ना गौतम (28) पुत्र रामयश अपने दोस्त के साथ राम किशोर के घर आया था। वह रामकिशोर के दुर्घटना में घायल होने की बात बताकर उसकी बेटी अनीता (27) को ले जाने की बात करने लगा। ससुर के घायल होने की बात सुनते ही बहू मंचना देवी ने पति अशोक गौतम को इसकी सूचना दी। उसने जितेंद्र उर्फ मुन्ना को घर पर ही रोके रखा। इस बीच अशोक गौतम पहुंच गया और जितेंद्र को पकड़कर पीटने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गांव के युवकों ने भी मिलकर मुन्ना की पिटाई शुरू कर दी। उसका साथी मौका पाकर भाग निकला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में डायल 100 पहुंची और खून से लथपथ जितेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी को मरणासन्न करने के बाद अशोक अपनी बहन अनीता को भी कमरे में बंदकर लाठी-डंडे से पीटा। चीख बाहर न निकले, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बेटी अनीता की पिटाई होते देख पिता रामकिशोर उसे बचाने गया तो अशोक ने उसे भी लाठी से पीट दिया। पिता की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगोें ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गंभीर रूप से घायल अनीता को जिला अस्पताल ले गई। इस बीच आरोपी अशोक घर से भाग निकला। अनीता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता रामकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने बेटे अशोक गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रेम संबंधों से खफा होकर अशोक ने बहन की हत्या की है, जिसकी धरपकड़ के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें