फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की अधूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की अधूरी सूची, हंगामा
विज्ञापन

- 80 वार्डों में सिर्फ 60 नामों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में रोष
- पुराने बसपाइयों संग नए भी, कुछ दल बदलने वाले भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। लंबी जद्दोजहद के बाद सोमवार की शाम बसपा ने आखिर पार्षद प्रत्याशियों की आधी अधूरी सूची जारी कर दी। 80 वार्डों में सिर्फ 60 पर ही पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप से जारी किया। इसमें पुराने बसपाइयों संग नए लोगों की भरमार है। कुछ दलबदल कर आने वालों को भी पार्टी ने टिकट दिया है। टिकट वितरण में मनमानी का आरोप लगाकर कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।
वहीं पार्टी की ओर से जारी पार्षद प्रत्याशियों की सूची में पुराने बसपाइयों संग नए चेहरों की भरमार है। कुछ दल बदलने वाले भी बसपा का टिकट पाने में सफल रहे। इसमें कांग्रेस नेता रहे श्रीचंद्र दुबे का नाम भी शामिल है। काफी मंथन के बाद प्रत्याशियों की सूची में 11 मुस्लिम हैं। महिलाओं को भी तवज्जो दी गई है। बसपा के निशान पर इस बार 20 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। कुछ मुस्लिम और ब्राह्मण महिलाओं का नाम इस सूची में है। बावजूद इसके बसपा के कई नेताओं ने टिकट न मिलने पर हंगामा किया। उनमें नाराजगी थी कि आश्वासन के बाद भी नेताओं ने उन्हें पार्षदी के लायक भी नहीं समझा। रविवार को बादशाह खान नाम के एक बसपाई ने महापौर के नाम की घोषणा के दौरान टिकट न मिलने पर हो हल्ला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के जोन इंचार्ज अशोक सिद्धार्थ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार गौतम ने सोमवार शाम पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि आवेदनों पर कमेटी ने विचार के बाद जिन्हें उपयुक्त माना, उनके नाम सूची में शामिल किए गए हैं। कई बार की कवायद के बाद 60 पार्षद प्रत्याशियों के ही नाम जारी करने के बारे में पार्टी नेताओं के तर्क भी चौंकाने वाले हैं। जिलाध्यक्ष के मुताबिक जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम नहीं घोषित किए गए, वहां आवेदन करने वाले सभी पार्टी नेता जमीनी और पुराने हैं। उनसे बातचीत की जा रही है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक जोन इंचार्ज को अचानक लखनऊ बुला लिया गया। उनके यहां आते ही शेष वार्डों के प्रत्याशियों के नाम मंगलवार की सुबह घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें