फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए भेजी इंजेक्शन की 100 डोज 

Sun, 06 Jun 2021 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन कर रहा आपूर्ति
विज्ञापन
prayagraj news : इंजेक्शन - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के भर्ती मरीजों के उपचार के लिए शासन ने इंजेक्शन की सौ डोज भेजी है। यह डोज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंच गई है। एक-दो दिनों में इंजेक्शन की 100 से अधिक डोज और आने वाली है। शासन की ओर से यह कवायद चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए की जा रही है। चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के 18 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 10 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। कुछ और मरीजों की सर्जरी के लिए जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सर्जरी करने वाली टीम इस पर निर्णय लेगी। 
विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शासन ने ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए लिपोसोमाल एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन की सौ डोज भेजी है। यह इंजेक्शन ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार में लगी चिकित्सकों की टीम की सलाह पर दिए जाने हैं। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से और डोज आनी है। एक-दो दिनों में तकरीबन 100 से अधिक डोज और आएगी, जिससे कि ब्लैक फंगस के भर्ती मरीजों के उपचार में कोई दिक्कत न हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें