फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court : पांच वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Thu, 29 Jun 2023 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला न्यायालय ने बुधवार को सराय इनायत थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच वर्षीय मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले के आरोपी मनोज को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय ने बुधवार को सराय इनायत थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच वर्षीय मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले के आरोपी मनोज को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) राजेश कुमार पंचम ने सहायक शासकीय अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी व विनय त्रिपाठी एवं आरोपी मनोज के अधिवक्ता को सुनकर दिया है।

विज्ञापन


याची के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आरोप लगाया कि दिनांक सात मार्च 2015 की शाम छह बजे अभियुक्त मनोज उसके पांच वर्षीय बेटे को बहला फुसलाकर सरसों के खेत में ले गया और मौका देखकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। अभियोजन पक्ष ने अप्राकृतिक दुष्कर्म को घृणित अपराध बताते हुए अधिकतम सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें