थाना क्षेत्र के भरारी द्वितीय गांव के बैरहवा मजरे में मंगलवार दोपहर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 10 माह के मासूम की मौत हो गई।
रामसेवक विश्वकर्मा का बेटा रितिक दोपहर करीब तीन बजे घर के अंदर जमीन पर रखे कूलर के पास पहुंच गया। कूलर में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर मां सुषमा देवी पहुंचीं। उसे कुखुड़ी गांव स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए शहर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में भीरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से पिता रामसेवक और मां सुषमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में उसकी बड़ी बहन रितिका है।