कलंदरपुर। नसरतपुर गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव की क्षतिग्रस्त प्रतिमा और बाद में लगाई गई न
क्षेत्र के नसरतपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। दोपहर में दूसरी प्रतिमा स्थापित की गई तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विनोद कुमार वर्मा ने मंगलवार को सोरांव थाने पर तहरीर देकर बताया कि नसरतपुर गांव में चार वर्ष पहले डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा विद्यालय में लगाई थी। इसे सोमवार की रात अज्ञात लोगों तोड़ दिया। आरोप है कि एक वर्ष पहले भी अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त श्यामजीत प्रमिला सिंह और थाना प्रभारी केशव वर्मा पहुंचे और दोपहर करीब दो बजे दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई। एसीपी ने कहा कि नई प्रतिमा लगवा दी गई है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद