फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख गुंडा टैक्स न देने पर व्यापारी को पीटा, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 06 Apr 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धूमनगंज निवासी व्यवसायी जीतेंद्र कुमार से 10 लाख रंगदारी मांगी गई। रुपये देने से इंकार करने पर असलहों की बट से पीटा गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़ित ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



सुलेमसराय ताड़बाग निवासी जीतेंद्र खेती के साथ ही व्यवसाय करता है। उसने बताया कि धूमनगंज सीमा से सटे पिपरी स्थित कटहुला गौसपुर में उसका खेत है। 31 मार्च को वह घर से अपने खेत पर जा रहा था तभी सिलना के रहने वाले दो सगे भाई व हरियरा कटहुला का रहने वाला आपराधिक प्रवृत्ति केयुवक पिस्टल व राइफल लेकर आ धमके। कहा कि खेती और धंधा करना है तो 10 लाख रुपये गुंडा टैक्स देने होंगे।


उसने इंकार किया तो उसे असलहों की बट से पीटने लगे। साथ ही जातिसूचक गालियां दीं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग निकले। लेकिन जाते वक्त रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन



जिसके बाद उसने आईजी रेंज को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें यह भी बताया कि रंगदारी मांगने में शामिल सिलना, धूमनगंज निवासी दो भाइयों में से एक ने फर्जीवाड़ा करते हुए पिपरी के कटहुला गौसपुर के पते से शस्त्र लाइसेंस भी जारी कराया है। इसी शस्त्र के बल पर वह दबंगई करते घूमता है। उसने बताया कि उच्चाधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें