बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे । जिसमें ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू शामिल रहे। सभी की शिनाख्त उनकी जेब में पड़े आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से हो पाया। पुलिस ने दसों लाशों को चीर घर भेज दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुके हैं।