फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फर्जीवाड़ा कर 10 बीघा जमीन बेच दी, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) देने वाले व्यक्ति की मौत के पश्चात मुख्तारनामा लेने वाले आरोपी ने सोरांव उपनिबंधक कार्यालय में करोड़ों रयये की जमीन बेच दी। मामले की जानकारी भूस्वामी के बेटे को होने पर न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर सोरांव पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर उपहार के रहने वाले मो. सुहीब सिद्दीकी अपने पिता मो. मोहिउद्दीन अहमद सिद्दीकी समेत परिजनों के साथ न्यू सुभाष नगर भोपाल मध्य प्रदेश में रहते हैं। वही मोहल्ले के रहने वाले इमरान अहमद जाफरी निवास करते हैं। इमरान अहमद जाफरी मूल रूप से प्रयागराज करेली के रहने वाले हैं। आरोप है कि इमरान अहमद जाफरी ने 4 सितंबर 2019 को मोहिउद्दीनपुर नवाबगंज की करीब सवा दो हेक्टेयर जमीन का मुख्तारनामा अपने नाम करा लिया था। इस दौरान मो. मोहिउद्दीन अहमद सिद्दीकी की 3 मई 2021 को इंतकाल हो गया।
इसके बाद इमरान अहमद जाफरी ने सोरांव रजिस्ट्री कार्यालय में करोड़ों की जमीन बेच डाला। मामले की जानकारी मोहिउद्दीन के पुत्र मो.सुहीब सिद्दीकी को होने पर न्यायालय में वाद दाखिल कर इमरान अहमद जाफरी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इमरान अहमद जाफरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें