फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में शव मिलने का मामला : महिला की मौत से पहले खाते से निकाले गए थे डेढ़ लाख रुपये

Fri, 02 Dec 2022 06:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिला की हत्या के मामले में पुलिस डॉक्टर मित्रा से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन उन्होंने हर सवाल का जवाब न में दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टर द्वारा जांच में सहयोग न किए जाने पर पुलिस लगातार साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News :डॉक्टर का फ्लैट जिसमें मिली थी महिला की लाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबाग में डॉक्टर दीपकेंदु मित्रा के फ्लैट में महिला की हत्या के मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है। महिला और डॉक्टर का ज्वाइंट एकाउंट था। महिला की हत्या से कुछ दिन पहले इस एकाउंट से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए थे। पुलिस को शक है कि इस रकम का प्रयोग सुपारी किलिंग के लिए भी हो सकता है। 

विज्ञापन



महिला की हत्या के मामले में पुलिस डॉक्टर मित्रा से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन उन्होंने हर सवाल का जवाब न में दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टर द्वारा जांच में सहयोग न किए जाने पर पुलिस लगातार साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। पुलिस को यह भी शक था कि महिला की हत्या सुपारी किलर द्वारा की गई है। एक दिन पहले ही पुलिस ने महिला के खाते की जांच की तो पता चला कि उसमें डॉक्टर का ही नंबर लिंक है। 


बृहस्पतिवार को पता चला कि खाते में महिला और डॉक्टर ज्वाइंट एकाउंट होल्डर थे। ट्रांजैक्शन की जांच की गई तो महिला की मौत से कुछ दिन पहले एकाउंट से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए थे। इस बारे में पूछने पर भी डॉक्टर कुछ नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने यह रकम किसको दी। पुलिस को शक है कि इस रकम का इस्तेमाल सुपारी किलिंग के लिए भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के कॉल डीटेल्स रिकार्ड से पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों की सूची बनाई थी, जिनसे पूछताछ की जानी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में फूंक फूंककर कदम रख रही है। डॉक्टर के खिलाफ पुख्ता सुबूत खोजे जा रहे हैं जो अब तक नहीं मिले हैं। सूत्रों का कहना है नए कमिश्नर के आने के बाद ही डॉक्टर के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई करेगी। इस मामले के विवेचक सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि खाते से डेढ़ लाख के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसे और किस कारण से यह रकम दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें