फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेनों का एनाउंसमेंट होने पर ही प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे यात्री

Fri, 02 Dec 2022 05:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन का 789.04 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास होना है। इसके लिए यहां तमाम कार्य होंगे। रेलवे बोर्ड द्वारा भी भविष्य के प्रयागराज जंक्शन की प्रतीकात्मक तस्वीर जारी की जा चुकी है। अब इसके पुनर्विकास के लिए टेंडर जारी हो गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज जंक्शन का प्रस्तावित मॉडल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के रीडेवलपमेंट के बाद यहां एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों का प्रवेश होगा। नए भारत के नए स्टेशन की परिकल्पना के तहत विकसित किए जाने वाले प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों केे एनाउंसमेंट के बाद ही यात्री प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे। इस दौरान सिर्फ उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्हें यात्रा करनी है। इसके लिए जंक्शन के सिटी एवं सिविल लाइंस साइड में प्रस्थान कक्ष भी बनाया जाएगा। जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के लिए टेंडर जारी हो गया है। 

विज्ञापन



प्रयागराज जंक्शन का 789.04 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास होना है। इसके लिए यहां तमाम कार्य होंगे। रेलवे बोर्ड द्वारा भी भविष्य के प्रयागराज जंक्शन की प्रतीकात्मक तस्वीर जारी की जा चुकी है। अब इसके पुनर्विकास के लिए टेंडर जारी हो गया है। स्टेशन के कायाकल्प का डिजाइन और प्रारूप भी तैयार हो गया है। भविष्य में जब स्टेशन का विकास हो जाएगा तो यहां कोई भी यात्री रेलवे स्टेशन पर सीधे प्रवेश नहीं कर सकेगा।


एयरपोर्ट की तर्ज पर उसे प्रस्थान कक्ष में टिकट चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। यहां दोनों साइड प्रस्थान कक्ष बनेंगे। इसकी कनेक्टिविटी फुट ओवर ब्रिज से एस्केलेटर एवं लिफ्ट के माध्यम से होगी। खास बात यह होगी कि जिस प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेन का एनाउंसमेंट होगा, उस ट्रेन के यात्रियों को प्रस्थान कक्ष से संबंधित प्लेटफॉर्म पर प्रवेश जाने दिया जाएगा। ट्रेन आगमन के 30 मिनट पहले ही टिकट चेकिंग शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन पर होने हैं ये काम 
यहां बहुमंजिली बिल्डिंग में पार्किंग, फूडकोर्ट और यात्रियों के लिए अन्य विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें यात्रियों के लिए स्काईवॉक, एस्केलेटर और लिफ्ट भी लगाई जाएगी। 72-72 मीटर दो कांकोर्स (हालनुमा परिसर) बनेंगे। जंक्शन के मुख्य द्वार पर लॉबी और बैगेज स्कैनर के साथ ही सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क भी रहेगी। यात्रियों के लिए फूड कोर्ट और शॉपिंग कांप्लेक्स आदि का निर्माण होगा। सौर ऊर्जा के प्रयोग से ही इसे चमकाने का तैयारी रेलवे ने की है। यहां दो नए प्लेटफार्म भी बनाए जाएंगे। इस तरह से यहां कुल 12 प्लेटफार्म हो जाएंगे। 


प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस और और सिटी साइड से आने वाले यात्री प्रवेश करेंगे। ट्रेनों के एनाउंसमेंट के साथ ही यात्रियों को संबंधित प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा। इस व्यवस्था से स्टेशन पर न ही भीड़ होगी और न ही अवैध लोग प्रवेश कर सकेंगे। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ ,एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें