फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : नशीला पदार्थ की तस्करी करने के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर

Wed, 18 May 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामले में याची पर हेरोइन की तस्करी करने वाले गैंग के सदस्य के रूप में काम करने के आरोप में 13 अप्रैल 2004 में वाराणसी जिले के डीआरआई थाने में एन डीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। याची अभी तक अन्तरिम जमानत पर था।
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नशीला पदार्थ की तस्करी करने  वाले गैंग के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने कहा कि याचि को व्यक्तिगत मुचलके और दो प्रतिभूति के साथ रिहा करने का आदेश दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय ने सुनील कुमार कश्यप की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन



मामले में याची पर हेरोइन की तस्करी करने वाले गैंग के सदस्य के रूप में काम करने के आरोप में 13 अप्रैल 2004 में वाराणसी जिले के डीआरआई थाने में एन डीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। याची अभी तक अन्तरिम जमानत पर था। फरवरी आए वह जेल में है। याची पक्ष के अधिवक्ता दया शंकर मिश्रा ने तर्क दिया कि याची मामले में निर्दोष है।


मौके पर से उसे गिरफ्तार नही किया गया और न ही उससे कोई नशीला पदार्थ की बरामदगी हुई। उसका नाम बयान में नाम लेने पर सामने आया है। उसे रंजिशन फंसाया गया है। हालांकि सरकारी अशिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध किया। कहा कि वह नशीला पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग के रूप में काम कर रहा है। कोर्ट ने तथ्य और परिस्थिति को देखते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें