फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : धूल के दिन जुमा और शब-ए-बरात, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं होलिका स्थल
विज्ञापन

- 2403 होलिका स्थल पूरे जनपद में चिह्नित
- 1556 होलिका स्थल जिले के देहात में हैं
- 847 होलिका स्थल समूचे शहर में हैं तय
- 60 होलिका दहन शहर में संवेदनशील तय
- 07 थाना क्षेत्र होली को लेकर संवेदनशील
ये हैं खास इंतजाम
- ये थाना क्षेत्र संवेदनशील : शहर में सासनी गेट, कोतवाली, देहली गेट, देहात में हरदुआगंज, टप्पल, अकराबाद व चंडौस।
- शहर में प्रत्येक थाने में एक थाना मोबाइल के अलावा क्यूआरटी मोबाइल दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक थाने को 20-30 पुलिसकर्मी अतिरिक्त दिए जाएंगे।
- तीन कंपनी पीएसी के अलावा दो कंपनी पीएसी स्टैंडबाई पर रहेगी, आरएएफ की डिमांड भी वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
- शहर को आठ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रभारी भी तैनात किए जा रहे हैं। ये व्यवस्था आज रात से लागू हो जाएगी।
प्रदेश के अतिसंवेदनशील शहरों में शामिल अलीगढ़ जिले में होली को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। वजह साफ है कि होली की धूल के दिन ही जुमा है और उसी रात शब-ए-बरात भी मनाई जाएगी। त्योहार पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में किसी तरह की समस्या न पैदा हो और कानून व्यवस्था की समस्या न पनपे। इसके मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में सेक्टर स्कीम लागू की जा रही है। यह व्यवस्था बुधवार की रात से लागू हो जाएगी।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि शहर में होली दो दिन यानी बाजार की होली 17 मार्च को और धूल 18 मार्च को मनाई जाएगी। इसे लेकर सभी मुकम्मल सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुराने शहर की संवेदनशील श्रेणी के प्रत्येक होलिका स्थल पर होलिका समिति के साथ पुलिस तैनात रहेगी। इसके बाह्य इलाकों में चार-पांच होलिका स्थल पर पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि जहां मिश्रित आबादी वाले स्थलों पर होली खेली जाती है या जलाई जाती है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। धूल के दिन जुमे पर और रात को शब-ए-बरात में भी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी।
विज्ञापन

ढकवाई जाएंगी मस्जिदें
एसपी सिटी के अनुसार बाजार की होली व धूल के दिन होली खेलने के दौरान कुछ जगहों पर मस्जिद करीब में हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शीशे वाली मस्जिद व बाबरी मंडी की मस्जिद को कपड़ों से ढकवाया जाएगा।
विज्ञापन

जारी की जा रही चेतावनी
एसपी सिटी के अनुसार शांति समिति की बैठकों में होलिका समिति बनवाई गई हैं। लोगों से त्योहार पर सौहार्द की अपील की गई है। थाना वार कुछ खुराफाती तत्व भी चिह्नित किए गए हैं। उन्हें चेतावनी जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें