फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीजे पर डांस कर युवकों ने बाइक सवार दोस्तों को पीटा, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Thu, 02 Jan 2025 11:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बादशाह  अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। बादशाह ने रास्ते से हटने के लिए कहा तो इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला वैदिक विहार में नए साल के जश्न में डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने बाइक सवार दोस्तों को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
मोहल्ला वैदिक विहार निवासी बादशाह 31 दिसंबर रात अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। बादशाह ने रास्ते से हटने के लिए कहा तो इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। तभी तीन-चार युवक आ गए और मारपीट कर दी। जिसमें बादशाह और उसके दोस्त सचिन का सिर फट गया। पुलिस के अनुसार  राहुल, शिवम और मोनू समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें