फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न खंभे, न जा रही लाइन: सुबह शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना, शाम को आश्वासन के साथ समाप्त

Thu, 02 Jan 2025 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के सहसंयोजक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इलाके में बीते 16 वर्षों से बांस के डंडों पर बिजली के तारों को खींच कर रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग मोहल्ले वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के नगला मानसिंह में अभी तक न तो खंभे लगे हैं और न ही यहां ठीक से लाइन जा रही है। 2 जनवरी को इसको लेकर किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। लेकिन, शाम तक नगर मजिस्ट्रेट संजय मिश्रा ने समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन


संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के सहसंयोजक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इलाके में बीते 16 वर्षों से बांस के डंडों पर बिजली के तारों को खींच कर रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग मोहल्ले वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।

मौसम खराब व बारिश के चलते मकान में भी कभी भी करंट दौड़ने का डर बना रहता है। इससे पूर्व 26 दिसंबर को भी समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल की गई थी। तब एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने किसान नेता व वाशिंदों को आश्वासन दिया था कि तीन दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। लेकिन, एक हफ्ते बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इस मौके पर मोर्चा संयोजक विवेक श्री वशिष्ठ, दीपक पंडित, शैलेन्द्र यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव धीरज सिंह, राष्ट्रीय सचिव सैय्यद शहजाद हुसैन, जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह, युवा प्रदेश अध्यक्ष आसीफ खान, हबीब अहमद, विजय राजपूत, अरुण यादव, महानगर सचिव लालाराम गौतम आदि माजूद रहे। संवाद

क्षेत्रीय लोगों की समस्या के समाधान के लिए टीम भेज कर निरीक्षण कराया जाएगा। इतने समय से क्यों ऐसी व्यवस्था रही इसकी भी जांच कराई जाएगी। - पीए मोंगा, एसई शहर, विद्युत निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें