गांव निवासी संतोष कुमार 29 पुत्र किशनलाल व विजयपाल सिंह पुत्र श्यौदान सिंह की महिलाओं से उपले रखने को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों में मारपीट हो गई और ईंट पत्थर बरसने से संतोष घायल हो गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गांव अरनी में आठ दिन पूर्व उपले रखने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया था, जिसमें घायल युवक की रविवार को एम्स अस्पताल दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी संतोष कुमार 29 पुत्र किशनलाल व विजयपाल सिंह पुत्र श्यौदान सिंह की महिलाओं से उपले रखने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों में मारपीट हो गई और ईंट पत्थर बरसने से संतोष घायल हो गया था। उसके सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के लिए उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया था, जहां रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है, दाे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।