फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फरसा मारकर घायल किया युवक, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा चंडौस के शिवाजी नगर में मंगलवार देर रात को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के चार युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक पर फरसा से हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक समुदाय का युवक गली में रोटी फेंक रहा था। इसका विरोध दूसरे युवक विपिन ने किया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विपिन को दूसरे समुदाय के चार युवकों ने सिर में फरसा मारकर घायल कर दिया। झगड़ा होता देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायल को परिजन चंडौस कोतवाली लेकर पहुंचे गए। पुलिस ने उसे चंडौस सीएचसी में भिजवाया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता मेवाराम की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा निवासी समीर, सलमान, कोहिनूर, इरफान के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना पुलिस ने बताया है कि आरोपी कोहिनूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष तीन आरोपी अभी फरार हैं।







-

विवाहिता ने तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

चंडौस। क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय विवाहित ने एक समुदायय के तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीन लोगों ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया है। थाना पुलिस ने बताया है कि इस तरह की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें