सासनीगेट क्षेत्र के अवतार नगर में मंगलवार रात युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
अवतार नगर निवासी ललित (23) मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था। मंगलवार रात वह अपने कमरे में था। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सीओ संजीव कुमार के मुताबिक प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो