फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अस्पताल के वार्ड में आधी रात घुसा युवक, नाबालिग मरीज से बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के जिस वार्ड में नाबालिग मरीज इलाज के लिए भर्ती थी, वहां रात करीब एक बजे एक युवक के पहुंचने और उसके साथ बदसलूकी करने के आरोप से हंगामा खड़ा हो गया। किशोरी के पिता की नजर पड़ते ही शोर मचा तो वार्ड में मौजूद तीमारदारों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना ने अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र के 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय की रात की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

तीमारदारों के अनुसार युवक अस्पताल में ड्यूटी के नाम पर अक्सर रात में वार्डों में आता-जाता था। उसकी मां अस्पताल की कर्मचारी है और परिवार के साथ अस्पताल परिसर में सरकारी आवास में रहती है। आरोप है कि सोमवार देर रात करीब एक बजे युवक वार्ड में पहुंचा और वहां भर्ती नाबालिग किशोरी के साथ बदसलूकी करने लगा। इसी दौरान किशोरी के पिता की नजर उस पर पड़ गई। उनके शोर मचाने पर अन्य तीमारदार भी पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। मौके पर हंगामा होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। किशोरी के परिजनों ने अस्पताल में रात के समय बिना अनुमति लोगों के वार्डों में आने-जाने और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से मामले में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
ड्यूटी के नाम पर रात में वार्ड तक पहुंचने का आरोप
तीमारदारों का कहना है कि युवक को रात के समय अस्पताल परिसर और वार्डों में आते-जाते देखा जाता रहा है। अब सवाल यह है कि भर्ती मरीजों वाले वार्ड में रात के समय उसकी मौजूदगी कैसे हुई और उसे रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने क्या व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन


घटना गंभीर, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएंगे
सीएमएस डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि रात में अवैध तरीके से अस्पताल और वार्ड में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा जाएगा। अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। संबंधित महिला कर्मचारी से भी जवाब मांगा गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें