फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त को डूबता देख उसे बचाने के लिए एक युवक नहर में कूद गया। उसके दोस्त को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन युवक खुद को नहीं बचा पाया और डूब गया। पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद डींग के गांव वेनारा कला निवासी राकेश पुत्र रनवीर सिंह की नौहझील थाने के गांव खानपुर-बाजना में ननिहाल है। रविवार की सुबह राकेश अपने दोस्त दीपेश निवासी वबैन थाना कुमेर जिला डींग, कुणाल निवासी कुमेर जिला डींग के साथ कार से शिवाला नहर पुल पर होकर अपनी ननिहाल जा रहे थे। रास्ते में दोस्तों ने नहर में नहाने की बात कही, जिस पर राकेश ने अपने मानागढी निवासी एक दोस्त को भी बुला लिया।
सबसे पहले राकेश नहर में नहाने गया। नहाते समय वह तेज बहाव में बह निकला और डूबने लगा। उसे डूबता हुआ देख उसका दोस्त दीपेश बचाने के लिए नहर में कूद गया। करीब आधा किलोमीटर दूर राकेश की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन दीपेश डूब गया।
विज्ञापन

कुणाल ने राहगीरों को रोककर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर खैर संजीव कुमार फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दमकल और आसपास के गांवों से गोताखोर बुलाकर नहर में युवक तलाश शुरू करा दी। खानपुर बाजना निवासी इन्द्रजीत ने बताया कि भांजा अपने घर से दोस्तों के साथ आया था लेकिन ननिहाल न पहुंचकर वह नहर में नहाने के लिए रुक गया था। इंस्पेक्टर खैर ने बताया कि नहर में गोताखोर युवक की तलाश कर रहे है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लापता युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें