फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी समारोह से खींचकर युवक पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
युवक के मुंह से बहता खून। स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
सिद्धिविनायक फार्म हाउस में शुक्रवार रात आयोजित शादी समारोह में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने जितेंद्र नाम के युवक पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूसों और सरिया से पीटा। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद नगला मौलवी निवासी प्रवीन और आकाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना रोरावर क्षेत्र के नादा चौराहे के पास स्थित सिद्धिविनायक फार्म हाउस में शादी में बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नगला कलार निवासी जितेंद्र भी वर पक्ष की ओर से शामिल हुआ था। सीओ का कहना है कि शादी में शराब पीने के दौरान जितेंद्र का सोनू भारद्वाज नाम के युवक से विवाद हो गया था। जितेंद्र का आरोप है कि सोनू ने कॉल कर अपने साथ क्रिकेट खेलने वाले लगभग 10 युवकों को बुला लिया। इन युवकों ने आते ही शादी में खाना खा रहे जितेंद्र को खींचकर बाहर निकाल लिया और बेरहमी से पीटा।


वायरल वीडियो में कुछ लोग ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मत मारो ये मर जाएगा। इसके बावजूद आरोपी उसे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। सीओ प्रथम कमलेश कुमार का कहना है कि इस मामले में बन्नादेवी थाना क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सरिया भी बरामद हुआ है। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर सोनू व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। प्रवीण पर रोरावर, बन्नादेवी और देहली गेट थाने में नौ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें