फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पहले बुखार आया, फिर पेट में दर्द ,चन्द मिनटों में मौत, दो मासूमों को रोते बिलखते छोड़ा

Sun, 10 Sep 2023 01:27 PM IST
चमन शर्मा दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

राहुल को रात में तेज बुखार आया और पेट में दर्द हुआ। इलाज के लिए एक झोलाछाप डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। इस दौरान उसने दो इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगने के बाद युवक की हालात और बिगड़ गई। उसे अलीगढ़ के अस्पताल में लेकर गए, युवक की अस्पताल में पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव गौदोंली में शनिवार देर रात साढ़े बारह बजे 25 वर्षीय युवक की बुखार और पेट के दर्द से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन


गांव गौदोंली निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र कैलाश चन्द्र के परिजनों ने बताया कि राहुल को रात में तेज बुखार आया और पेट में दर्द हुआ। इलाज के लिए एक झोलाछाप डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। इस दौरान उसने दो इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगने के बाद युवक की हालात और बिगड़ गई। 

उसे अलीगढ़ के अस्पताल में लेकर गए, युवक की अस्पताल में पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। युवक के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक ने अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चे और परिवार के लोगों को रोते बिलखते छोड़ा है। परिवार के लोगों पुलिस को अभी कोई सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें