फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट-कल्याण मार्ग पर गांव नरौना 12 नंबर के निकट बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊंचान निवासी अमित कुमार अलीगढ़ से बाइक द्वारा अतरौली आ रहे थे। उनके साथ बाइक पर एक अन्य युवक भी था। रात करीब नौ बजे जैसे ही यह लोग नरौना 12 नंबर के निकट पहुंचे अतरौली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। अतरौली कोतवाली इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें