फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, हाथरस से मथुरा लौट रहे युवक की मौत

Thu, 01 Jan 2026 06:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिंटू बघेल अपनी रिश्तेदारी हाथरस के गांव ककौड़ से घर बाइक पर लौट रहा था। रास्ते में इगलास क्षेत्र में गांव कजरौठ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अचेत हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी इगलास भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस रोड स्थित गांव कजरौठ के पास 1 जनवरी को बाइक फिसलने से मथुरा के सुरीर निवासी एक युवक की मौत हो गई। वह हाथरस से मथुरा लौट रहा था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे पिंटू बघेल (24) पुत्र पूरन सिंह निवासी महारेला थाना सुरीर, मथुरा अपनी रिश्तेदारी हाथरस के गांव ककौड़ से घर बाइक पर लौट रहा था। रास्ते में इगलास क्षेत्र में गांव कजरौठ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। सड़क पर गिरने की वजह से उसके सिर में गभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से अचेत हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी इगलास भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें