फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: यूनिवर्सिटी को मिला नियमित रजिस्ट्रार, प्रबुद्ध सिंह ने लिया चार्ज, यह बताईं प्राथमिकताएं

Thu, 01 Jan 2026 04:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नए रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। वह कौशांबी में एडीएम न्यायिक रहे। उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बतौर कुलसचिव चार्ज लिया।
विज्ञापन
नवागत रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह को बुके देकर बधाई देते वीसी प्रो एनबी सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के नए रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह ने आज कैंपस पहुंचकर वीसी प्रोफेसर एनबी सिंह की उपस्थिति में चार्ज लिया। यहां से पहले वह कौशांबी में एडीएम न्यायिक रहे। 

विज्ञापन


नवागत रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह ने अमर उजाला डिजिटल से हुई बातचीत में कहा कि बच्चों को सतत गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए कार्य करना प्राथमिकता रहेगी। यूनिवर्सिटी का संचालन नियमानुसार अच्छी तरह से हो और उसका यूपी में नाम हो। उन्होंने बताया कि वह 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हूं। पहले कौशांबी में बतौर प्रशासनिक अधिकारी काम किया। अब यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक कार्य करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रजिस्ट्रार रहे वीके सिंह का तबादला देवरिया के लिए  मुख्य राजस्व अधिकारी पद पर हो गया है। 31 दिसंबर को उन्हें विदाई दी गई। महेश कुमार के जाने के बाद अब यूनिवर्सिटी को प्रबुद्ध सिंह के रूप में नियमित रजिस्ट्रार मिल गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें