फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक से टकराई नीलगाय, युवक की मौत

Mon, 04 Dec 2023 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गांव खड़ौआ का युवक बाइक से आ रहा था। अचानक सड़क पर नीलगाय निकल आई। बाइक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक दुष्यंत कुमार उर्फ कालू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के दादों में 4 दिसंबर देर शाम थाना पाली मुकीमपुर के गांव खड़ौआ निवासी 26 वर्षीय दुष्यंत कुमार उर्फ कालू पुत्र भगवान सिंह उर्फ वंशी अपनी ननिहाल गांव दुलीचंदपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था। गांव पापरी नगला के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय आ गया, जिससे बाइक टकरा गई। नीलगाय से टकराते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने के चलते घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया, रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में मातम छा गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी को रोते-बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें