नानऊ छर्रा मार्ग स्थित आजादपुर मोड़ के पास एक ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
गांव अलहदादपुर निवासी कपिल (25) धर्मदयाल अपने चाचा के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर अलीगढ़ जा रहा था। नौसा मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। कपिल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घायल कपिल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।