फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के पहिये के नीचे आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की सीमा पर स्थित कोहन गांव के पास बुधवार शाम दो बाइकों में हुई भिड़ंत के बाद ट्रक के पहिये के नीचे आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव नगला बलराम मजरा खेड़िया गुरुदेव निवासी अरविन्द कुमार पुत्र शीशपाल अपने मित्र अमन (19) पुत्र धर्मा उर्फ धर्मवीर निवासी कजरौठ के साथ बाइक से राजस्थान में अपनी बीमार बहन को देखने गया था। वहां से लौटते समय बुधवार रात आठ बजे इगलास की सीमा पर स्थित कोहन गांव के समीप अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार अमन सड़क पर गुजर रहे एक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। अरविंद भी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां अमन को मृत घोषित कर दिया। अरविंद को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अमन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, घटना स्थल से ट्रक को मौके से कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें