भाजयुमो जिला कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी की अगुवाई में 400 युवाओं को आयोजन स्थल पर लगाया गया है। जो व्यवस्थाओं में शामिल रहेंगे। भाजयुमो व लोधी समाज के 1000 से अधिक बाइकों पर युवा क्षेत्र से जागरूकता करते हुए आएंगे।
अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस का आयोजन कल्याण परिवार व भाजपा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मगर अपने बाबूजी को श्रद्धांजलि देने के लिए समाज छोटे बाबूजी के रूप में पहचाने जाने लगे राजवीर सिंह राजू संग खड़ा है। परिवार व भाजपा के साथ-साथ समाज ने भी इस आयोजन में पूरी ताकत लगा रखी है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय लोधी महासभा के तत्वावधान में लोगों को अलग-अलग काम दिए गए हैं। उसी क्रम में अतरौली-बरौली से एक हजार से अधिक बाइकों संग युवा जागरूकता करते हुए आयोजन स्थल पहुंचेंगे। इस आयोजन में भाजयुमो जिला कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी की अगुवाई में 400 युवाओं को आयोजन स्थल पर लगाया गया है। जो व्यवस्थाओं में शामिल रहेंगे। भाजयुमो व लोधी समाज के 1000 से अधिक बाइकों पर युवा क्षेत्र से जागरूकता करते हुए आएंगे।
इधर, भाजपा संगठन ने जिले में वर्ग वार लोगों को आयोजन में बुलाने के लिए ताकत लगा रखी है। जिसमें पार्षद अलग से, प्रधान अलग से, निकायों से अलग से लोग बुलाए जाएंगे। वहीं संगठन में मंडल अध्यक्ष अलग से लोगों को लेकर आएंगे। आसपास के सभी जिलों में 1000 से अधिक बसें भेजी गई हैं। उन बसों से जिला वार संगठन व समाज के नेता अपने लोगों को व समर्थकों को लेकर आएंगे। सुदूर जिलों से भी 20-20 गाड़ियों से लोगों को बुलाया जा रहा है।
इस आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से लोग आ रहे हैं। साथ में आसपास के जिलों से अधिक लोगों के आने के लिए बसों के इंतजाम किए गए हैं। बाबूजी के समर्थकों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए खासा उत्साह है। सभी के स्वागत के लिए अलीगढ़ व हम व्यवस्थाओं में लगे हैं।-राजवीर सिंह राजू, पूर्व सांसद, एटा