2023 के नुमाइश परिसर में हुए आयोजन की करें तो तब भी गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद सहित एक दर्जन मंत्री शामिल हुए थे। तब भी इन दिग्गजों ने यही आह्वान किया था कि यूपी की सभी सीटें जिताना ही कल्याण सिंह सरीखे नेता व हिंदुत्व के पुरोद्धा को को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस पर भीड़ जुटाने को भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। ताकि इस भीड़ के सहारे अपने हिंदुत्व के एजेंडे को धार दी जा सके। कल्याण परिवार व समर्थकों के साथ-साथ भाजपा ने भी इस आयोजन में भीड़ जुटाने के लिए वार्ड व मंडल वार कार्यकर्ता-पदाधिकारियों को विशेष जिम्मा दिया है। इसके लिए टीमें देर रात तक काम करती रहीं। सुबह ये टीमें आयोजन स्थल पर अपनी-अपनी ताकत का अहसास कराएंगी।
विज्ञापन
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष यह आयोजन हालांकि उनका परिवार करता रहा है। मगर 2023 की तरह अब दूसरी बार अलीगढ़ में हो रहे इस आयोजन में कल्याण परिवार के साथ साथ भाजपा ने भी ताकत झोंक रखी है। हालांकि पहले यह आयोजन अयोध्या में मनाया जाना तय किया गया था। ताकि अयोध्या के जिस राम मंदिर के लिए उन्हें राम मंदिर नायक की उपाधि मिली। उस धरती से प्रदेश में हिंदुत्व व पिछड़े एजेंडे को धार दी जा सके। मगर कतिपय कारणों से यह आयोजन अलीगढ़ में ही होना तय हुआ। ताकि बाबूजी की जन्म व कर्मस्थली अलीगढ़ व उनके गांव को जाने वाले मार्ग से हिंदुत्व एजेंडे को धार दी जा सके। इसके पीछे का दूसरा प्रमुख कारण ये भी रहा कि अलीगढ़ पश्चिमी यूपी में धार्मिक धु्रवीकरण का बड़ा केंद्र रहा है। यहां से दिए जाने वाले सियासी संदेश व संकेत दूर तक सुनाई देते हैं।
विज्ञापन
इस कारण भी अयोध्या के बाद अलीगढ़ में आयोजन करना तय किया गया। इधर भीड़ जुटाने के लिए संगठन व परिवार की ओर से 80 हजार का लक्ष्य पश्चिमी यूपी, ब्रज प्रदेश के जिलों को दिया गया है। जिसके लिए सभी ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। भाजपा इस आयोजन में पूरी ताकत लगाने के साथ हिंदुत्व एजेंडे को धार देने का प्रयास करेगी। ताकि आने वाले पंचायत व विधानसभा चुनाव तक की योजना बनाई जा सके। इसी तरह का प्रयास 5 अगस्त को अलीगढ़ आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था।
तब हुआ था कल्याण को श्रद्धांजलि के ये आह्वान
बात अगर वर्ष 2023 के नुमाइश परिसर में हुए आयोजन की करें तो तब भी गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद सहित एक दर्जन मंत्री शामिल हुए थे। तब भी इन दिग्गजों ने यही आह्वान किया था कि यूपी की सभी सीटें जिताना ही कल्याण सिंह सरीखे नेता व हिंदुत्व के पुरोद्धा को को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।