फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फलों पर थूक लगाकर बेचते युवक पकड़ा, थाने में हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 20 Oct 2024 11:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

19 अक्टूबर की देर रात कुछ महिलाएं फल खरीदने के लिए पहुंची। फल विक्रेता दानिश फलों पर थूक लगाकर बेच रहा था। इसकी हरकत को कुछ लोगों ने देख लिया और इसका विरोध किया। मामले का एक वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
आरोपी से जानकारी करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बारहद्वारी इलाके में थूक लगाकर फल बेचने के मामले में फल विक्रेता को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वीडियो वायरल होने के बाद फल विक्रेता की यह हरकत सामने आई। मामले को लेकर करणी सेना के पदाधिकारियों ने देर रात थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बारहद्वारी इलाके में मोहम्मद दानिश निवासी ईदगाह रोड देहलीगेट का फल विक्रेता ढकेल लगाकर फल बेचता है। 19 अक्टूबर की देर रात कुछ महिलाएं फल खरीदने के लिए पहुंची। फल विक्रेता दानिश फलों पर थूक लगाकर बेच रहा था। इसकी हरकत को कुछ लोगों ने देख लिया और इसका विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का एक वीडियो भी बना लिया। इसको लेकर हंगामा होने लगा, तभी पुलिस वहां आ गई। पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। करणी सेना के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो सभी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। करणी सेना पदाधिकारियों का कहना है कि मोहम्मद दानिश की हरकत से लोगों की धार्मिक आस्थाएं आहत हुई हैं।  मामले में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें