सोमवार दोपहर एक युवती अपने प्रेमी के साथ विवाह करने की गुहार लगाने थाने पहुंची। कुछ ही देर में युवती का पिता भी थाने पहुंचा गया, जिसे देखकर युवती ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। वहीं बालिग होने का तर्क देकर पुलिस ने भी युवती के पिता से दबाव डालने के लिए मना कर दिया। कई घंटे तक युवती थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क पर बैठी रही। उधर, युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की रट लगाती रही। इसी बीच प्रेमी युवक भी थाने में पहुंच गया।
देर शाम पुलिस ने युवती को सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने अपने पिता के साथ जाने से मना कर प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। मंगलवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।