फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक घेर पर गया सोने, हुआ लापता, पिता ने अपहरण की जताई आशंका, पुलिस-एसओजी तलाश रही

Fri, 30 May 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतुल चौहान रात करीब 9 बजे घर से बाहर घेर पर सोने गया था। घर से घेर की दूरी 800 मीटर है। सुबह करीब पांच बचे उसकी तहेरी बहन जब घेर पर पहुंची तो वह लापता था।
विज्ञापन
चंडौस थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कोतवाली चंडौस के गांव अमृतपुर में घेर पर सोने गया युवक सुबह लापता हो गया। पुलिस और एसओजी टीमें तलाश में जुट गईं हैं। युवक के पिता ने अपहरण की आशंका जताई है।

विज्ञापन


गांव निवासी पूरन सिंह चौहान का पुत्र अतुल चौहान (21) 29 मई रात करीब 9 बजे घर से बाहर घेर पर सोने गया था। घर से घेर की दूरी 800 मीटर है। 30 मई की सुबह करीब पांच बचे उसकी तहेरी बहन जब घेर पर पहुंची तो वह लापता था। खाट से करीब 20 मीटर दूरी पर उसकी चप्पल और 30 मीटर की दूरी पर मोबाइल पड़ा मिला।  

सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओजी और पुलिस की टीमें उसे अलीगढ़ व खुर्जा में तलाश रही हैं। युवक के मोबाइल में खाटूश्याम व भोजताल आश्रम के बारे में चैट मिली है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि पूरन सिंह की दो बेटियां गुनगुन (18) व मान्या (16) है। सबसे बड़ा व इकलौता पुत्र अतुल है, जो अलीगढ़ के एक निजी विद्यालय में बी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है। पूरन सिंह अरनियां के गांव डाबर में एक डेयरी पर काम करते है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है। उन्होंने अतुल के अपहरण की आशंका व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें