फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोल्ड ड्रिंक के लालच में बुलाया खेत में, हाथ-पैर बांधकर युवक ने किया किशोर से कुकर्म

Fri, 24 Feb 2023 08:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक किशोर को लाहा के खेत में ले गया और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। किशोर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन किशोर की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
बच्चे के साथ कुकर्म प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात को एक युवक एक किशोर को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का लालच देकर खेत में ले गया और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ कुकर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित किशोर को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।   

विज्ञापन


आरोप है कि युवक किशोर को लाहा के खेत में ले गया और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। किशोर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन किशोर की तलाश में जुट गए। खेत में से जब किशोर के रोने की आवाज आई, तो परिजन दौड़कर खेत पर पहुंचे। उनसे लिपटकर किशोर रोने लगा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

सूचना पर पीआरवी के साथ लोधा थाना पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी लेने लगी। इस बीच खेत से निकलकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने किशोर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। लोधा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि कुकर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें