फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जंगली जानवर के हमले से युवक घायल, गांव में भेड़िया आने की चर्चा

Sun, 29 Sep 2024 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जितेंद्र अपने साढू के घेर में शाम करीब आठ बजे अकेला काम रहा था। तभी वहां पर कोई जानवर आ गया। जानवर ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले में जितेंद्र के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। 
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले में घायल जितेंद्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के गांव चामड़ में 28 सितंबर देर शाम एक युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर कर दिया, जिससे वह घायल कर दिया। गांव में चर्चा है कि भेड़िया ने हमला किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चामड़ निवासी 42 वर्षीय जितेंद्र पुत्र हरिशंकर अपने साढू के घेर में शाम करीब आठ बजे अकेला काम रहा था। तभी वहां पर कोई जानवर आ गया। जानवर ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले में जितेंद्र के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। 

जितेंद्र की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। जानवर वहां से भाग गया।  घायल को परिजन उपचार के चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गांव में चर्चा है कि युवक पर भेड़िया ने हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें