मृतक सुंदर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे ईंट भ्रट्ठे से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे युवक को गोंडा-इगलास मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम मुरवार के नगला जुझार निवासी करीब 25 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र कर्मवीर सिंह मजदूरी करते थे। दो भाइयों में वह दूसरे नंबर पर थे। मंगलवार को मजदूरी कर पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे। पहाड़ी नगला के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर किनारे जा गिरे। मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर रोते-बिलखते हुए परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।