थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी एक व्यक्ति और उसकी बेटी को सोमवार को कुरावली के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव दरियापुर निवासी मुनेश पाल पुत्र बाबू सिंह बघेल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नोएडा में रहते थे। सोमवार की सुबह अपनी बेटी छाया के साथ जिला मैनपुरी के कुरावली में अपनी बहन मंजू के यहां से बाइक से लौट रहे थे। कुरावली से कुछ दूर निकलते ही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां 45 वर्षीय मुनेश पाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 14 वर्षी छाया का इलाज चल रहा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अपने पीछे पत्नी आरती देवी सहित बच्चे मोहिनी, शिवा, लवकुश, आयुश व छाया को रोता छोड़ गए हैं।