युवक बेहोश अवस्था मे मिला जिसकी सांसें चल रही थी। प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। युवक को जिला अस्पताल में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। जहां उसका उपचार जारी है।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस) के पास 27 नवंबर को एक युवक बेहोश की हालत में पड़ा मिला। इस पर एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल की गई, लेकिन गाड़ी करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आरपीएफ ने बेहोश युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
आरएमस ऑफिस के पास एक युवक के अचेत अवस्था मे पड़े मिलने की सूचना मिली। जिस पर आरपीएफ के एसआई धीरज चाैधरी, जीआरपी के एसआई अनिल कुमार पांचाल पहुंचे। रेलवे अस्पताल की टीम भी आ गई। युवक बेहोश अवस्था मे मिला जिसकी सांसें चल रही थी। प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। कई बार बुलाने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो आरपीएफ कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची।
आरपीएफ पोस्ट के कमांडर अमित कुमार ने बताया कि बेहोश मिले युवक के पास से कोई भी टिकट नही मिला है। युवक को जिला अस्पताल में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। जहां उसका उपचार जारी है। होश में आने पर ही युवक की पहचान व पते की जानकारी हो सकेगी।