फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बत्तख पकड़ते समय तालाब में डूबा युवक, देर रात तक नहीं लगा सुराग

Mon, 25 Mar 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक गांव के निकट एक तालाब में बत्तख के शिकार के लिए गया। जहां उसने तीन बत्तख पकड़ लीं। चौथी बत्तख को पकड़ने के लिए वह तालाब के गहरे पानी में उतर गया। जिससे वह तालाब में डूब गया। 
 
विज्ञापन
तालाब में डूबे युवक के बारे में बताती उसकी पत्नी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में 25 मार्च शाम तालाब में बत्तख पकड़ने गया युवक अचानक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। जिससे गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर गोताखोर की मदद से तालाब में डूबे युवक की तलाश शुरू की। देर रात तक उसका पता नहीं लग पाया। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना ने बताया कि 25 मार्च शाम समय करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के जिला गया थाना बाराचारी के गांव लाडू निवासी रवि पुत्र विशेष्य गांव बहादुरपुर के पास एक ईंट भट्टा पर अपने परिवार के साथ रहकर मजदूर करता है। रवि गांव के निकट एक तालाब में बत्तख के शिकार के लिए गया। जहां उसने तीन बत्तख पकड़ लीं। चौथी बत्तख को पकड़ने के लिए वह तालाब के गहरे पानी में उतर गया। जिससे वह तालाब में डूब गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान तालाब के आसपास मौजूद लोगों की नजर तालाब में डूबते युवक पर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में डूबे 30 वर्षीय रवि की तलाश कराई। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। घटना के संबंध में थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना ने बताया है कि तालाब में डूबे युवक रवि की पत्नी लालती देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति घटना से कुछ देर पूर्व उसके साथ मार-पीट कर घर से गया था। युवक की तलाश करने के लिए कासगंज से रेस्क्यू टीम बुलाई है, जो तालाब के गहरे पानी में उतर कर उसकी तलाश करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें