फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दादों के युवक की तमिलनाडु में मौत

Sun, 25 Aug 2024 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विक्रम सिंह मजदूरी का कार्य करता था। वह मजदूरी करके अपनी बाइक से वापस अपने कमरे की ओर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक विक्रम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में रहकर मजदूरी कर रहे दादों के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


दादों के गांव सहानी फरीदपुर निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र राम खिलाड़ी तमिलनाडु राज्य के जिला इरोड में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। 24 अगस्त देर शाम मजदूरी करके अपनी बाइक से वापस अपने कमरे की ओर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर वहां मजदूरी कर रहे परिजनों को शव सौंप दिया। विक्रम सिंह की करीब दो साल पहले एटा जिला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। वह 8 महीने की गर्भवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें