फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, हालत बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल

Sun, 25 Aug 2024 04:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चलती हुई बस में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। बस को रूकवा कर महिला यात्रियों ने प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बस में जन्मी नवजात बच्ची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे के हाईवे पर आज शाम पौने तीन बजे के करीब बेवर डिपो की एक रोडवेज बस में एक प्रसूता महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, तभी वहां एक स्थानीय युवक ने लोधा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हलचल मच गई। थाने से आनन-फानन एक सिपाही नेहरा सीएचसी पहुंचा और वहां से एंबुलेंस लेकर खेरेश्वर चौराहे पर रोडवेज बस के पास पहुंच गए। लोधा थाने के सिपाही ने रोडवेज बस से जच्चा और बच्चा को एंबुलेंस में बैठकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

 
बता दें कि जनपद मैनपुरी के गांव अरसारा निवासी प्रेमकुमार शर्मा पुत्र श्योमा शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और गर्भवती बेटी पिंकी देवी पत्नी अमित कुमार निवासी गांव रोरा ,थाना रोरा ,जनपद कानपुर को साथ लेकर अपने घर मैनपुरी से बेवर डिपो की रोड़बेज बस बैठकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही लोधा थाना क्षेत्र  खेरेश्वर हाईवे चौराहे पर पहुंचे ही थे, तभी उनकी बेटी पिंकी देवी के प्रसव पीड़ा होने लगी। 
विज्ञापन


रोडवेज बस के चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस में बैठे पुरूष यात्रियों को बस से उतार दिया। बस में एक दर्जन के करीब महिलाएं एकत्र हो गईं और कपड़े-साड़ियो से पर्दा बना कर प्रसव करायाय। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बस में बच्ची के जन्म देने की खबर लोधा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हलचल मच गई। थाने से एक सिपाही बिटटू राणा अपनी कार लेकर नहरा सामुदायिक केन्द्र पहुंचा। सीएचसी पर खड़ी एंबुलेंस को लेकर खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन


सिपाही ने जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस में बिठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला के साथ उसका दो साल का एक बच्चा था, जो मां और पिता के साथ चला गया। महिला के पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा मोहनलाल गौतम अस्पताल में भर्ती है और दोनों  स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें