युवक खेतों की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान वहां पर एक खेत में लगे झटका मशीन के तारों में प्रवाहित हुए हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। परिवार वाले उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
24 मई की दोपहर गांव रुस्तमगढ़ में एक युवक खेतों में लगे झटका मशीन के तारों में हाईटेंशन लाइन का करंट प्रवाहित होने से एक युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव निवासी आशीष पुत्र मुन्नालाल दोपहर के समय खेतों की ओर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान वहां पर एक खेत में लगे झटका मशीन के तारों में प्रवाहित हुए हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। कुछ समय बाद परिवार वालों को खबर लगी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।