गांव धनसारी निवासी एक महिला ने एक युवक पर गाय के साथ गलत कृत्य करने की तहरीर दी है। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी ने गाय के शरीर से सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा है।
सुमन पत्नी जगदीश के अनुसार वह अपने घेर पर गायों को चारा देने गई थीं। वहां पर वजीरा पुत्र इकरार गाय के पैरों को बांध कर गलत कृत्य कर रहा था। उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी धक्का देकर भाग निकला। कोतवाली पुलिस के अनुसार तहरीर मिली है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद