विजयगढ़ के नगलावरी निवासी 52 वर्षीय सूरजपाल पुत्र ज्ञान सिंह खेती के लिए खाद लेने गया था। बाइक से सुबह 11 बजे अलीगढ़ से अपने गांव नगलावरी आ रहा था। जैसे ही वह पनेठी पार करके सीहोर की तरफ जाने के लिए मुड़ा, तो पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद दिया।
अलीगढ़- पनैठी के पास मैक्स गाड़ी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विजयगढ़ के नगलावरी निवासी 52 वर्षीय सूरजपाल पुत्र ज्ञान सिंह खेती के लिए खाद लेने गया था। बाइक से सुबह 11 बजे अलीगढ़ से अपने गांव नगलावरी आ रहा था। जैसे ही वह पनेठी पार करके सीहोर की तरफ जाने के लिए मुड़ा, तो पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद दिया।
मौका देखकर मैक्स चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल युवक को मेडिकल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवक की मौत से पत्नी सर्वेश देवी, बच्चे चांदनी-रितिक का रो-रो कर बुरा हाल है।